current affairs questions

1- भारतीय सेना ने अपने आंतरिक संचार के लिए किस नाम से ‘स्वदेशी मैसेजिंग ऐप’ को लॉन्च किया है ?

Ans. ASIGMA 👉 Important points- भारतीय सेना ने अपने आंतरिक संचार के लिए (ASIGMA) नाम का एक नया मैसेजिंग एप्लिकेशन लॉन्च किया है ASIGMA- Army Secure IndiGeneous Messaging Application ASIGMA का मतलब होता है सेना सुरक्षित स्वदेशी संदेश अनुप्रयोग, जो नए दौर में नई पीढ़ी के लिए अत्याधुनिक, वेब आधारित ऐप है इनमें बहु-स्तरीय सुरक्षा, संदेश प्राथमिकता और ट्रैकिंग, गतिशील वैश्विक पता पुस्तिका और सेना की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए विभिन्न विकल्प शामिल हैं 2- कहाँ की सरकार ने कपड़ो की थैलियों के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए ‘मीनदुम मंजप्पई योजना (Meendum Manjappai Scheme)’ को शुरू किया है ? Ans. तमिलनाडु 👉 Important points- तमिलनाडु की सरकार ने प्लास्टिक की थैलियों की जगह कपड़े की थैलियों के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए ‘मीनदुम मंजप्पई’ योजना को शुरू किया है प्लास्टिक हजारों साल तक वातावरण में बने रहते है, और पर्यावरण को काफी नुकसान पहुँचाते है 3- भारतीय नौसेना के जहाज ‘INS खुखरी (Khukri)’ को 32 साल की सेवा के बाद सेवा से हटा दिया गया है, इस जहाज का निर्माण किसने किया है ? Ans. मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स (मुंबई) 👉 Important points- भारतीय नौसेना के जहाज (आईएनएस) खुखरी को 32 साल की सेवा के बाद सेवा से हटा दिया गया है आईएनएस खुखरी स्वदेश निर्मित मिसाइल कोरवेट में से पहला था यह कार्वेट 23 अगस्त 1989 को मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स द्वारा बनाया गया था 4- एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी पुरुष हॉकी टूर्नामेंट 2021 (Asian Champions Trophy men’s hockey tournament) का आयोजन कहाँ हुआ ? Ans. ढ़ाका (बांग्लादेश) 👉 Important points- एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी पुरुष हॉकी टूर्नामेंट 2021 में टॉप तीन देश- दक्षिण कोरिया (स्वर्ण) जापान (रजत) भारत (कांस्य) 5- कहाँ की सरकार ने सामाजिक सुधारों के उद्देश्य से ‘समाज सुधार अभियान (Samaj Sudhar Abhiyan)’ की शुरुवात की है ? Ans. बिहार 👉 Important points- बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सामाजिक सुधारों के उद्देश्य से ‘समाज सुधार अभियान’ को शुरू किया है इस अवसर पर मुख्यमंत्री नीतिश कुमार ने कहा कि विकास के साथ-साथ समाज सुधार भी आवश्यक है 6- लैंगिक समानता में महत्वपूर्ण योगदान के लिए नेतृत्व प्रतिबद्धता के लिए ‘संयुक्त राष्ट्र महिला पुरस्कार 2021 (UN Women’s Award 2021)’ से किसे सम्मानित किया गया है ? Ans. दिव्या हेगड़े 👉 Important points- कर्नाटक की भारतीय जलवायु कार्रवाई उद्यमी दिव्या हेगड़े (Divya Hegde) ने 2021 क्षेत्रीय एशिया-प्रशांत महिला अधिकारिता सिद्धांत पुरस्कार समारोह में नेतृत्व प्रतिबद्धता के लिए संयुक्त राष्ट्र महिला पुरस्कार (UN Women’s Award) जीता है 7- अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (FIH) 2021 द्वारा जारी ‘पुरुषों की रैंकिंग’ में भारत किस स्थान पर रहा है ? Ans. तीसरे Important points- अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (FIH) 2021 द्वारा जारी पुरषों की रैंकिंग में भारत तीसरे स्थान पर रहा है भारत को इस रैंकिंग में 2296.038 अंक मिले 8- इंडिया यामाहा मोटर (आईवाईएम) प्राइवेट लिमिटेड (India Yamaha motor private limited) के नए अध्यक्ष कौन बने है ? Ans. ईशिन चिहाना 9- “जूनियर अमेरिकी ओपन स्क्वाश टूर्नामेंट 2021 (Junior US Open Squash)” में अंडर-15 लड़कियों के वर्ग का खिताब जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी कौन बनी है ? Ans. अनाहत सिंह 👉 Important points- अनाहत सिंह “जूनियर अमेरिकी ओपन स्क्वाश टूर्नामेंट” में अंडर-15 लड़कियों के वर्ग में खिताब जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी है दिल्ली की 13 साल ही अनाहत ने फाइनल में मिस्र की जेदा मारेई को 11-9 11-5 8-11 11-5 से हराया है 10- राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार (National energy conservation award) 2021 किस हवाई अड्डे को मिला है ? Ans. हैदराबाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (GHIAL) 👉 Important points- हैदराबाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (GHIAL) को प्रतिष्ठित ‘राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार 2021’ (NECA 2021) के तहत ऊर्जा दक्षता ब्यूरो द्वारा ऊर्जा संरक्षण के क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रयासों के लिए सर्टिफिकेट ऑफ मेरिट से सम्मानित किया गया है

No comments:

Post a Comment